Zucchini in Hindi — हम अपने शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए ना जाने क्या—क्या नहीं करते हैं। मगर सब्जीयों की ओर हमारा ध्यान कम ही जाता है मगर स्वस्थ्य रहने के लिए सब्जियों की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता है।
सब्जियां विभिन्न पोषण तत्वों से भरपूर होती है जो हमारे शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होती है। इसी को आगे बढ़ाते हुये आज हम इस लेख में आपके लिए लाए है ऐसी ही पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी जिनको आप जुकिनी (zucchini) या तुरई के नाम से जानते हैं।
यह कई प्रकार के औषधीय गुणों के युक्त सब्जी है जो हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायेदमंद है। हम इस लेख में आपको जुकिनी के बारे में पूरी जानकारी देंगे जिसमें जुकिनी क्या है, जुकिनी के प्रकार, जुकिनी के पोषक तत्व, जुकिनी के फायदे और नुकसान शामिल हैं। तो आइये शुरू करते हैं इस लेख को — Health benefits of zucchini in Hindi— जुकिनी के फायदे और नुकसान
Table of Contents
जुकिनी क्या है ? — What is Zucchini ?
Zucchini ko hindi me kya kehte hain – जुकिनी (zucchini) एक तरह की सब्जी है, यह कद्दू की प्रजाति से संबंध रखती है। जुकिनी हिन्दी में तुरई और नेनुआ के नाम से जानते हैं। अंग्रेजी में इसको zucchini, courgette के अलावा baby marrow भी कहते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम Cucurbita Pepo (क्युकरबिटा पेपो) है। इसकी पैदावार गर्मियों के मौसम होती हैै।
इसमें पाये जाने वाले पौष्टिक तत्व हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होते हैं। इसके अलावा इसमें पाये जाने वाले औषधीय गुण हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। जुकिनी में विटामिन ए, सी, के, बी6,पोटैशियम, फाइबर, फोलेट, मैग्नीशियम, राइबोफ्लेविन, एंटीऑक्सीडेंट्स के अतिरिक्त इसमें पानी की प्रचूर मात्रा पाई जाती है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक मानी जाती हैं।
जुकिनी के प्रकार — Types of Zucchini
जुकिनी के कई प्रकार पाये जाते हैं। इसकी करीब—करीब 10 से 15 प्रजातियां पाई जाती हैं। लेकिन इन सब में से सबसे अधिक ‘ब्लैक जैक’ जुकिनी प्रयोग में लाई जाती है। यह गहरे हरे रंग की होती है और इसका आकार पतला लम्बा होता है। इसके अतिरिक्त ‘गोल्डन जुकिनी’ का भी प्रयोग अधिकतम होता है यह पीले रंग की मोटे आकार की जुकिनी होती है।
जुकिनी में पाये जाने वाले पौषक तत्व – Zucchini Nutritional Value in Hindi
जुकिनी के फायदों को जानने से पहले हमें इसके बारे में पूरी जानकारी जान लेनी चाहिए। आगे हम इसमें पाये जाने वाले पौष्टिक तत्वों के बारे में जानेंगे जो हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक होते हैं। आगे दी गई टेबल में प्रति 100 ग्राम जुकिनी की मात्रा में पौषक तत्वों की मात्रा दी गई है।
पौषक तत्व | मात्रा |
फास्फोरस | 38 mg |
सोडियम | 8 mg |
मैग्नीशियम | 18 mg |
कैल्शियम | 16 mg |
आयरन | 0.371 mg |
कार्बोहाइड्रेट | 3.11 gm |
लिपिड (फैट) | 0.321 gm |
पानी | 94.79 gm |
फाइबर | 1 gm |
प्रोटीन | 1.21 gm |
एनर्जी | 17.1 kcal |
पोटेशियम | 261 mg |
फोलेट | 24 mg |
विटामिन- ए | 200 iu |
विटामिन- सी | 17. 9 mg |
विटामिन- के | 4.31 µg |
जुकिनी के फायदे – Benefits of Zucchini in Hindi
उपर हमने जुकीनी के बारे में पूरी जानकारी आपको दे दी है अब इसके फायदों के बारे में भी जान लेते हैं। इसको खाने से हमें क्या—क्या फायदे हो कसेत हैं इसकी जानकारी आपको हम देने जा रहे हैं मगर ध्यान रहे यह किसी प्रकार का इलाज नहीं है बल्कि यह बिमारियों के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। तो आइये जानते हैं जुकिनी के फायदे how to Use Zucchini in Hindi—
1. वजन कम करने में जुकीनी के फायदे —
क्या आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आपके लिए जुकिनी फायदेमंद हो सकती है। इसके प्रयोग से आप अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। यह आपके वजन को कम करने में मदद तो करता ही है साथ ही इससे आपके हृदय रोग का जोखिम भी कम हो जाता है।
जुकिनी में फाइबर की प्रचूर मात्रा पाई जाती है जो आपको भूख का एहसास लम्बे समय तक नहीं होने देता है इस कारण आप बार—बार खाने से बच जाते हैं औरे आपका वजन नहीं बढ़ पाता है। अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं और इसका प्रयास भी कर रहे हैं तो आपको अवश्य ही जुकिनी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
परन्तु ध्यान रहे सिर्फ इसको खाने से ही वजन कम नहीं होगा इसके अतिरिक्त आपको व्यायाम भी अवश्य करना होगा।
2. हृदय स्वास्थ्य में जुकिनी के लाभ —
यदि आप हृदय रोगों से परेशान रहते हैं तो आपके लिए जुकीनी का प्रयोग करना हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। जुकिनी हृदय से जुड़े रोगों के अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल जैसी बिमारीयों के जोखिम को भी कम करता है।
एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार यदि आप अपने भोजन में फाइबर युक्त भोज्य पदार्थों को शामिल करते हैं तो यह हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।
जुकिनी में पाया जाने वाला उच्च फाइबर आपको हृदय रोगों के खतरे से बचाने में मदद करता है। अत: आपको अपने नियमित आहार में इसका प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
3. कोलेस्ट्रॉल में —
जुकिनी के प्रयोग से आप शरीर में बढ़ रहे कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर कम कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला फाइबर हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। जिससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित होकर कम होता है।
4. पेट के लिए —
जुकिनी में पाया जाने वाला फाइबर हमारे पेट और हमारी पाचन शक्ति के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। यह हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है जिससे हमारा भोजन अच्छी प्रकार से पच जाता है और इसका निकास भी सही तरह से होता है। जिससे पेट से जुड़ी समस्यायें जैसे कब्ज, गैस, पेट दर्द आदि का खतरा बहुत ही कम हो जाता है।
5. इम्युनिटी को बढ़ाने में —
अगर आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत है तो आप रोजमर्रा की बिमारियों से बच सकते हैं। एक लेख के अनुसार जुकिनी में लाइपोपीन और बी-कैरोटीन केमिकल कंपाउंड पाये जाते हैं जो हमारी इम्यून सिस्टम को बेहतर करने में मदद करते हैं।
6. रक्तचाप को नियंत्रित करने में —
एक शोध के अनुसार जुकिनी के प्रयोग से रक्तचाप नियंत्रित कर सकते हैं। इसमें पाये जाने वाला पोटेशियम रकतचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। यदि आपको उच्च रक्त चाप की समस्या रहती है तो आप अपने भोजन में जुकिनी को शामिल कर सकते हैं। यह ब्लड प्रेशर के खतरे को कम कर सकती है।
7. आंखों के लिए जुकिनी के फायदे —
अगर आपको आंखों की समस्या है तो आपके लिए जुकिनी फायेदमंद हो सकती है। बढ़ती उम्र के साथ भी आंखें की रोशनी कम होने लगती है। अत: ऐसे में जुकिनी का सेवन करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।
एक शोध के अनुसार जुकिनी में पाये जाने वाला ल्यूटिन और जेक्सैथीन तत्व आंखों के रोगों के जोखिम को कम करता है। अगर आप भी आंखों की रोशनी कम होने की परेशानी से बचना चाहते हैं तो आपकेा अपने भोजन में जुकिनी का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
8. एंटीऑक्सीडेंट में —
जुकिनी में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके अतिरिक्त इसमें विटामिन सी, ए, बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट प्रचूर मात्रा में पाये जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाली क्षति से बचाने में मदद करते हैं।
फ्री रेडिकल्स के कारण हमें शारीरिक ही नहीं मानसिक समस्याएं भी हो सकती हैं जैसे– आंखों के रोग, गठिया, दिमाग से जुड़ी समस्या अल्जाइमर रोग आदि। यदि आप इस समस्याओं से बचाव चाहते हैं तो आपको अपने भोजन में जुकिनी को शामिल करना चाहिए।
9. हड्डियों के लिए —
यदि आप हड्डियों की समस्या से परेशान रह है जैसे हड्डियों में होने वाला दर्द आदि। तो आपके लिए जुकिनी फायदेमंद हो सकती है। जुकिनी में मैग्नीशियम और फास्फोरस की प्रचूर मात्रा पाई जाती है जो हमारे हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसके अतिरिक्त इसमें कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता जो हड्डियों के अलावा दांतों के लिए भी लाभकारी होता है।
10. त्वचा के लिए –
जुकिनी का सेवन करना आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद हो सकती है। जुकिनी में पाये जाने वाला प्रचूर मात्रा में पानी से त्वचा को हाइड्रेशन मिलता है इसके अतिरिक्त इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है जो एक एंटीआक्सीडेंट है और यह हमारी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह त्वचा में होने वाली झुर्रियों से राहत दिलाने में सहायक होता है। साथ ही यह अल्ट्रावाइलेट किरणों से होने वाले नुकसान से भी त्वचा को बचाता है।
जुकिनी से होने वाले नुकसान – Side Effects of Zucchini in Hindi
जुकिनी के कई फायदों के साथ ही इसके कुछ नुकसान भी हैं। हमने उपर इससे होने वाले फायदों के बारे में जाना अब इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी जान लेते हैं। तो आइये जानते हैं जुकीनी से होने वाले कुछ नुकसान —
- यदि आपको जुकिनी में पाये जाने वाले तत्वों से एलर्जी की समस्या है तो आपको इसके प्रयोग से पहले अपने डॉक्टर से अवश्य पूछ लेना चाहिए। क्योंकि आपको इसके अधिक सेवन से एजर्ली की परेशानी हो सकती है जो आपके लिए खतरना भी हो सकती है।
- जुकीनी का स्वाद हल्का कड़वा होता है। यदि आप जरूरत से अधिक इसका सेवन करते हैं तो यह आपको पेट की समस्या पैदा कर सकती है जैसे दस्त और पेट में ऐंठन। यदि आपकी पाचन शक्ति कमजोर है तो आपकेा इसका प्रयोग सिमित मात्रा में ही करना चाहिए।
जुकिनी का उपयोग – How to Use Zucchini in Hindi
ज़ुकीनी एक पौष्टिक सब्जी है जो कि प्रायः गर्मियों में पाई जाती है और यह विभिन्न तरीकों से खाई जा सकती है। यहाँ कुछ आसान तरीकों को देखते हैं जिनसे आप ज़ुकीनी का उपयोग कर सकते हैं:
- सब्जी में ज़ुकीनी: ज़ुकीनी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर आप इसे बनाने वाली किसी भी सब्जी में मिला सकते हैं, जैसे कि आलू-ज़ुकीनी, मटर-ज़ुकीनी, या गोभी-ज़ुकीनी।
- ज़ुकीनी की सब्जी: ज़ुकीनी को कढ़ाई में थोड़े से तेल में सांभरकर उसमें प्याज, टमाटर, और मसाले डालकर एक स्वादिष्ट सब्जी बना सकते हैं।
- ज़ुकीनी की पकौड़ी: छोटे टुकड़ों में कटी ज़ुकीनी को बेसन के साथ मिलाकर पकौड़े बना सकते हैं।
- रोस्टेड ज़ुकीनी: ज़ुकीनी के टुकड़े आप ओवन में रोस्ट करके भी खा सकते हैं। उन्हें तेल, नमक, काली मिर्च, और अन्य मसालों के साथ मिलाकर रोस्ट करें।
- ज़ुकीनी की स्टफ्ड सब्जी: ज़ुकीनी को आलू या पनीर से भरकर एक मजेदार स्टफ्ड सब्जी बना सकते हैं।
- ज़ुकीनी की स्लॉ: ज़ुकीनी को स्लाइस करके सलाद में मिला सकते हैं।
- ज़ुकीनी का सूप: ज़ुकीनी को पीसकर उसे सूप बनाने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- ज़ुकीनी का सैंडविच: ज़ुकीनी को स्लाइस करके सैंडविच बनाने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- ज़ुकीनी का रेलिश: ज़ुकीनी को चटनी या रेलिश बनाने में भी उपयोग किया जा सकता है।
Conclusion-Zucchini in Hindi
आपको हमारा यह लेख कैसा लगा यदि आपको यह लेख ‘Zucchini in Hindi’ अच्छा लगा तो आप इसको अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें। हमने इस लेख में आपको जुकिनी की पूरी जानकारी देने की कोशिश की है इसमें आपने जुकिनी क्या है, जुकिनी के लाभ और इससे होने वाले नुकसान के बारे में जाना। अब आपके पास जुकिनी की पूरी जानकारी है और आप इसका प्रयोग अपने स्वास्थ्य को बेहतर करने क लिए कर सकते हैं।