Sunflower Seeds — सूरजमुखी के बीजों को हमारी हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है और इसका प्रयोग कई वर्षों से दवा के रूप में होता आ रहा है। यदि आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको अपने प्रतिदिन के भोजन में Sunflower Seeds (सूरजमुखी के बीज) को शामिल करना होगा। यह बीज खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही बहुत ही पौष्टिक भी हैं।
तो आइये शुरू करते हैं इस लेख को जिसमें हम आपको सूरजमुखी के बीजों से जुड़ी सभी जानकारियां देंगे जैसे — सूरजमुखी के बीज क्या हैं, सूरजमुखी के बीजों के फायदे, सूरजमुखी के बीजों से होने वाले नुकसान साथ ही बहुत कुछ । सूरजमुखी बीज के औषधीय गुण, सूरजमुखी बीज के लाभ, Sunflower Seeds Benefits in Hindi, सूरजमुखी के बीज के फायदे और नुकसान, Sunflower Seeds in Hindi
सूरजमुखी के बीज क्या हैं — What are Sunflower Seeds
सूरजमुखी के बीज हमें तब प्राप्त होते हैं जब सूरजमुखी के फूल सूखते और उनकी सभी पंखुड़ियां झड़ जाती हैं और बचते हैं तो सिर्फ बीज। इन बीजों को आप आसानी से निकाल सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि सूरजमुखी के एक फूल में लगभग दो हजार तक बीज हो सकते हैं। इन बीजों को दो भागों में बाटा जाता है पहला वह बीज जिसमें से सूरजमुखी का तेज निकलना है और दूसरा जिसे आप उसका छिलका निकालकर खा सकते हैं। वर्तमान समय में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरूक हैं और वह अपने नियिमत भोजन में पौष्टिक तत्वों को शामिल करते हैं।
आपको अपने नियिमत भोजन में अन्य पौष्टिक पदार्थों के साथ सूरजमुखी के बीजों को भी शामिल करना चाहिए क्योंकि Sunflower Seeds हमारे स्वास्थ्य के लिए ब बहुत ही लाभकारी होती है क्योंकि इसमें कई प्रकार के पौष्टिक तत्वों के साथ ही औषधीय गुण भी पाये जाते हैं। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, मिनरल्स, फैटी ऐसिड के साथ ही अन्य पौष्टिक तत्व भी होते हैं। यह सभी हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं।
सूरजमुखी के बीज के पौष्टिक तत्व – Sunflower Seeds Nutritional Value
आगे के लेख में हम जानेंगे सूरजमुखी के बीज में पाये जाने वाले पौषक तत्वों को —
- प्रोटीन
- फैट
- कार्बोहाइड्रेट
- शुगर
- फाइबर
विटामिन —
- विटामिन सी
- विटामिन बी -6
- विटामिन डी
- विटामिन बी-12
- विटामिन ए
- विटामिन ई
- विटामिन के
- थायमिन
- राइबोफ्लेविन
- नियासिन
- फोलेट डीएफई
मिनरल्स —
- आयरन
- कैल्शियम
- फास्फोरस
- पोटैशियम
- सोडियम
- मैग्नीशियम
- जिंक
लिपिड —
- फैटी एसिड, टोटल सैचुरेटेड
- फैटी एसिड, टोटल पॉलीअनसैचुरेटेड
- फैटी एसिड, टोटल मोनोसैचुरेटेड
सूरजमुखी के बीज के फायदे – Benefits of Sunflower Seeds in Hindi
1. मधुमेह में सूरजमुखी बीज के फायदे —
यदि आपको मधुमेह अर्थात डायबिटीज की बिमारी है तो आप हमेशा यही सोचते होंगे की मुझे क्या खाना है जिससे मेरा स्वास्थ्य ठीक रहे या फिर क्या न खाऐं जिससे की स्वास्थ्य खराब न हों। यहां आप सूरजमुखी के बीज आपकी इस दुविधा को मिटा सकते हैं। आप इसको एक प्रकार के स्नैक्स की तरह प्रयोग कर सकते हैं। यह स्वादिष्ट के साथ ही पौष्टिक भी होते हैं। सूरजमुखी के बीज में पोलीसैचुरेटेड फैट एवं कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत ही कम पाई जाती है जो आपके बल्ड शुगर को नियंत्रित रखता है इसके सथ ही यह हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखने में मदद कर सकता है। यदि आप खाने में सूरजमुखी के तेल का प्रयोग कर रहे हैं तो आपको प्रतिदिन तीन से चार चम्मच से अधिक तेल का उपयोग पहीं करना चाहिए।
(और अधिक पढ़े …. डायबिटीज का घरेलू उपचार… )
2. कोलेस्ट्रॉल में सूरजमुखी के बीज के लाभ —
आजकल कोलेस्ट्रॉल का रोग होना एक आम बात है। यदि आप सावधानी नहीं रखते हैं तो आपको भी कोलेस्ट्रॉल का रोग लग सकता है। यदि आपको इससे बचना है तो आपको सूरजमुखी के बीजों का प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि इसमें प्रचूर मात्रा में पया जाता है ओलेइक और लिनोलिक फैटी एसिड। यह आपके हानिकारक कोलेस्ट्रॉल (LDL cholesterol) को कम करने में सहायता करता है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है तो आपको इसके साथ ही हृदय से जुड़ी कई प्रकार की बिमारी में सहायक हो सकता है।
3. हड्डियों के लिए सूरजमुखी के बीज के फायदे —
बढ़ती उम्र के साथ ही हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं। अत: अगर आपको इस समस्या से बचे रहना है तो आपको शीघ्र ही अपने नियमित भोजन में पोषक तत्वों से युक्त भोजन को अपनी डायट में शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप अपने नियमित भोजन में सूरजमुखी के बीजों का प्रयोग कर सकते हैं जिसमें पाया जाता है आयरन, कैल्शियम व जिंक एवं कैल्शियम आदि। यह आपकी हड्डियों को मजबूती प्रदान करने मदद करता है।
4. हृइस स्वास्थ्य लिए सूरजमुखी के बीज के लाभ —
सूरजमुखी के बीज हृदय के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी के अलावा घाव को जल्द भरने का गुण भी है। सूरजमुखी के बीज में पाया जाने वाला फ्लेवोनॉइड, पॉलीसैचुरेटेड फैटी एसिड एवं विटामिन ह्रदय से जुड़ी समस्याओं से बचने में मदद करता है। ऐसा नहीं है कि जिन लोगों को हृदय से जुड़े रोग है वही सूरजमुखी के बीजों का सेवन कर सकता है बल्कि इसको सामान्यतौर पर भी खाया जा सकता है।
5. कब्ज में सूरजमुखी के बीज के फायदे —
आज कब्ज की बिमारी आम होती जा रही है किसी न किसी को इसकी परेशानी रहती ही है। यदि आपको कब्ज की समस्या से बचना है तो अपने भोजन में फाइबर युक्त भोजन को शामिल करना चाहिए क्योंकि फाइबर कब्ज के रोग में लाभकारी हो सकते हैं। ऐसे में आप सूरजमुखी के बीजों का उपयोग कर सकते हैं इसमें प्रचूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो आपकेा कब्ज की समस्या से मुक्ति दिला सकता है।
6. कैंसर में सूरजमुखी के बीज के फायदे —
यदि आप कैंसर जैसी बिमारी से परेशान हैं तो आपके लिए सूरजमुखी के बीज फायदेमंद हो सकते हैं। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा सबिसे अधिक होता है। महिलाओं में पाया जाने वाला मेनोपॉज के बाद ब्रेस्ट कैंसर सूरजमुखी के बीजों के सेवन से आप इसके जोखिम को कम कर सकते हैं। सूरजमुखी के बीजों में पाया जाने वाला लिगनेन सेहत के लिए लाभदायक होता है यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह कार्य करता है।
सूरजमुखी के बीज का उपयोग – How to Use Sunflower Seeds in Hindi
यदि आप सूरजमुखी के बीजों का सही फायदा लेना चाहते हैं तो आपको इसको किस प्रकार प्रयोग करना चाहिए इसके बारेे में जानकारी होनी चाहिए। आगे के लेख में हम आपको इसके बारे में ही बताने जा रहे हैं कि आप सूरजमुखी के बीज को किसी प्रकार प्रयोग कर सकते हैं।
- सूरजमुखी के बीजो को छिलकर एवं भूनकर स्नैक्स की तरह प्रयोग किया जा सकता है।
- आप चाहे तो इसे सलाद, सैंडविच एवं पास्ते में भी डालकर खा सकते हैं। इससे आपके भोजन के स्वाद के साथ ही उसकी पौष्टिकता भी बढ़ सकती है।
- सूरजमुखी बीज को आप इसका मक्कखन बनाकर भी प्रयोग कर सकते हैं आप इस तैयार मक्खन को टोस्ट, ब्रेड, या रोटी के साथ आसानी से खा सकते हैं।
- सूरजमुखी बीजों को आप भोजन में कुरकुरा स्वाद देने के लिए इसका प्रयोग कर सकते हैं।
सूरजमुखी के बीजों से होने वाला नुकसान – Side Effects of Sunflower Seeds
वैसे तो सूरजमुखी के बीजों के कुछ भी साइड इफैक्ट नहीं होते हैं मगर किसी भी चीज की अति ठीक नहीं होती उसी प्रकार यदि आप सूरजमुखी के बीजो का अधिक सेवन कर लेते हें तो यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है। आगे के लेख में हम आपको सूरजमुखी से होने वाले नुकसान के बारे में बात सकने जा रहे हैं।
- यदि आप सूरजमुखी के बीजो का सेवन कर रहे हतो ध्यान रहे की उसके छिलके को निकालकर ही प्रयोग करें नहीं तो आपको इससे नुकसान हो सकता है और पेट दर्द, उल्टी जैसे रोग हो सके हैं।
- यदि आपको सूरजमुखी के बीज में पाये जाने वाले किसी तत्व से एलर्जी है तो आपकेा इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर से अवश्य पता करना चाहिए।
- यदि आप सूरजमुखी के बीज का अधिक सेवन करते हैं तो इसमें पाया जाने वाला सोडियम की मात्रा आपके शरीर में बढ़ ग्ई तो यह आपके हृदय के स्वास्थ्य एवं उच्चरक्त चाप के लिए खतरनाक हो सकता है।
सूरजमुखी का फुल जितना सुन्दर है उतना ही वह हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही लाभदायक है। इसमें पाये जाने वाले पौषक तत्व हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आप इसका फायदा अपने रोजमर्रा के भोजन में सूरजमुखी के बीजों को प्रयोग कर कर सकते हैं। दोस्तों हमने इस लेख में आपकेा इससे जुड़ी पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। यदि यह आपको अच्छा लगा तो आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें।
जैसा की हमने सूरजमुखी के फायदों के बारे में बताया है। यह एक प्रकार से रोगों के सम्पूर्ण उपचार नहीं। अत: आपको रोगों के उपचार के लिए इसके साथ ही डॉक्टर से भी सलाह करनी चाहिए।