NCC Ka Full Form In Hindi — दोस्तों यदि आप एनसीसी (NCC) कर फुल फॉर्म जानना चाहते हैं तो बिल्कुल सही लेख पर आए हैं हम इस लेख में NCC Ka Full Form In Hindi में बताने जा रहे हैं जो आपकी जानकारी का जरूर बढ़ायेगा। यदि आप एनसीसी के फुल फार्म और एनसीसी क्या है के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहाँ आपको NCC Full Form in Hindi, एनसीसी (NCC) क्या होता है? इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, तो आइये शुरू करते है इस लेख को —
एनसीसी (NCC) का फुल फॉर्म — NCC Ka Full Form
एनसीसी (NCC) का फुल फॉर्म — एनसीसी को हिन्दी में और अंग्रेजी में क्या कहते हैं इसको नीचे बताने जा रहे हैं। एनसीसी (NCC) का फुल फॉर्म हिन्दी में “नेशनल कैडेट कोर” होता है और अंग्रेजी में इसे “National Cadet Corps” कहते हैं। यदि इसे हम हिन्दी में कहें तो ”राष्ट्रीय कैडेट कोर” या फिर “राष्ट्रीय छात्र सेना” कहा जाता है।
आपने उपर एनसीसी (NCC) का फुल फॉर्म तो जान ही लिया है अब हम आपको विस्तार से यह बताएंगे की — NCC क्या होता है।
एनसीसी (NCC) क्या होता है —
यहां हम बात करने जा रहे हैं एनसीसी क्या होता है और इसकी शुरूवात कैसे हुई। एनसीसी (NCC) की शुरुआत स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए की गई। जो भी छात्र एनसीसी लेने का इच्छुक होता है उन्हें भारत की थल सेना, वायु सेना और नौसेना की ओर से ट्रेनिंग दी जाती है। वर्ष 1947 में जब भारत आजाद हुआ तो हमारे पास सैनिकों की बहुत कमी थी।
इसको पूरा करने के लिए 16 अप्रैल 1948 में National Cadet Corps की स्थापना की गई। पहली बार उसमें लगभग 20,000 छात्र ही शामिल हुए। परन्तु वर्तमन में यह संख्या लगभग 13 लाख से भी अधिक है।
राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) National Cadet Corps का कार्यालय नई दिल्ली में स्थित है। राष्ट्रीय कैडेट कोर एक स्वैच्छिक संस्था है। यह संस्था पूरे भारत में हाई स्कूल, इण्टर कालेजों एवं विश्वविद्यालयों में कैडेटों की भर्ती करता है।
इतना ही नहीं इसमें आज के समय में कन्याओं द्वारा भी प्रतिभाग किया जाता है। इनको ट्रैनिंग देने के लिए छोटे हथियारों को चलाने की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके अतिरिक्त इन्हे परेडों का बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
सन् 1980 में केंद्रीय सलाहकार बैठक (CAD) की 12वीं बैठक में एनसीसी के लिए एक आदर्श वाक्य को घोषित किया गया है जो है ‘एकता और अनुशासन’ ।
जो भी अभ्यर्थी एनसीसी में शामिल होते हैं उन्हें तीन प्रकार के सर्टिफिकेट प्रदान किये जाते है। ‘A’,’B’ एवं ‘C’। ये तीनों सार्टिफिकेट एनसीसी कैडेट को उनके प्रशिक्षण के स्तर से अनुसार दिय जाता है। सबसे पहले A’ फिर ’B’ और लास्ट में ‘C’ सार्टिफकेट प्राप्त होता है। इन तीनों सर्टिफिकेट में को प्राप्त करने के लिए अलग—अलग नियम हैं।
NCC के मुख्य उद्देश्य —
एनसीसी का मुख्य उद्देश्यम युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन, चरित्र, सहचर्य, धर्म निरपेक्षता, राष्ट्र के प्रति प्रेम एवं निस्वार्थ सेवा भाव का संचार करना है।
यह संघठन युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें एक अनुशासित व्यक्ति बनाने में मदद करता है जो देश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इतना ही नहीं इन्हें तीनों सेनाओं की भर्ती में छूट भी दी जाती है।
NCC का मुख्य उद्देश्य सेना में करियर बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित करना एवं उन्हें उचित वातावरण देना है। एनसीसी के अन्तर्गत शिविर लगाये जाते हैं जिससे उन्हें सैन्य प्रशिक्षण दिया जा सकें। यह शिविर अलग—अलग प्रकार के होते है। जो निम्न हैं। —
- ट्रेनिंग कैंप
- ग्रुप कंपटीशन कैंप
- सेना कैंप
- स्लीपिंग कैंप
- इंडिया ट्रैकिंग कैंप
- इंडिया माउंटेन ट्रेनिंग कैंप
यदि कोई कैडेट एनसीसी का सर्टिफिकेट ‘C’ प्राप्त कर लेता है तो उसके लिए रक्षा सेवा में कमीशन के लिए कई पद बनाये गए है –
आर्मी — IMA (इंडियन मिलिट्री एकेडमी) देहरादून और SSB के साक्षात्कार में प्रत्येक वर्ष 64 रिक्तिया होती हैं।
OTA — (ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी) में चेन्नई शॉर्ट सर्विस कमीशन के लिए प्रतिवर्ष 100 रिक्तियां।
वायु सेना — यदि कैडेट ने उड़ान प्रशिक्षण प्राप्त किया है तो उनके लिए 10 प्रतिशत स्थान एवं SSB में साक्षात्कार के लिए सैनिक, नो सैनिक एवं वायु सैनिक की भर्ती में 5 से 10 प्रतिशत तक बोनस अंक प्राप्त होते हैं। और जिन के पास ‘C’ सर्टिफिकेट होता है उनकी कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होती है उनका सीधे साक्षात्कार होता है।
नौसेना — नौसेना में कार्य के लिए 6 रिक्तियां होती हैं और उन्हें SSB के इंटरव्यू में अलग से पॉइंट्स भी मिलते हैं।
दोस्तों हमने आपको यहां पर एनसीसी के फुल फार्म NCC Ka Full Form In Hindi के साथ ही एनसीसी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है। हमें आशा है कि यह लेख आपको बहुत ही पसंद आया होगा और आपकी एनसीसी के प्रति जो जिज्ञासा होगी वह शान्त हो गई होगी। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा तो आप इसको अपने दोस्तों के साथ अवश्य ही शेयर करें।