Makhan Khane Ke Fayde — आप भी सोच रहे होंगे कि मक्खन किस प्रकार हमारे लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें तो अधिक मात्रा में फैट पाया जाता है जो हमारे लिए हानिकारक माना जाता है। परन्तु आप यह नहीं जानते होंगे कि कुछ मामलों में मक्खन हमारे लिए फायदेमंद हो सकता है। इस लेख में हम आपको इसकी के बारे में बताने जा रहे हैं कि मक्खन किस प्रकार आपके लिए फायदेमंद हो सकता है और सुबह खाली पेट मक्खन खाने से क्या होता है?
तो आइये शुरू करते हैं हेल्थरेवा के इस लेख को — बटर के फायदे और नुकसान, , मक्खन के उपयोग, Butter (Makhan) Benefits in Hindi.
Table of Contents
मक्खन क्या है? – What is Butter in Hindi
मक्खन को एक प्रकार का डेयरी उत्पाद माना जाता है। इसको बनाने के लिए आपको दही, मलाई या दूध को मथकर तैयार किया जाता है। मक्खन के कई प्रकार हैं जैसे — दूध से बना मक्कख (बटर), मुंगफली से बना पीनट बटर एवं कोको बटर । मक्खन को माखन भी कहा जाता है। मक्खन ऊर्जा पाने का आसान तरीका है और इसमें वसा भी प्रचूर मात्रा में पाई जाती है। सेहत के लिए मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट वाले बटर को खाना फायदेमंद माना जाता है। मगर आपको इसको कम मात्रा में ही खाना चाहिए क्योंकि इसमें पाया जाने वाला प्रचूर फैट आपकेा हानि पहुंचा सकता है। इससे आपकेा हृदय रोग की समस्या हो सकती है।
मक्खन में पाये जाने वाले पौष्टिक तत्व – Butter Nutritional Value
मक्खन में क्या मिलता है?
पौष्टिक तत्वों के साथ ही मक्खन में प्रचूर मात्रा में ऊर्जा (100 ग्राम मात्रा में करीब 717 kcal) पाई जाती है अर्थात यह हमारे लिए ऊर्जा का एक अच्छा श्रोत हो सकता है। बटर में निम्न पौष्टिक तत्व पाये जाते हैं —
- प्रोटीन
- शुगर
- टोटल लिपिड (फैट)
- आयरन
- कैल्शियम
- जिंक
- कार्बोहाइड्रेट
- मैग्नीशियम
- फॉस्फोरस
- पोटैशियम
- सोडियम
- थायमिन
- नियासिन
- फोलेट
- विटामिन बी-6
- विटामिन ई
- फैटी एसिड, टोटल सैचुरेटेड
- फैटी एसिड, टोटल मोनोअनसैचुरेटेड
- फैटी एसिड, टोटल पोलीअनसैचुरेटेड
मक्खन के फायदे – Benefits of Butter in Hindi
मक्खन हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। जिसके बारे में हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं कि बटर हमारे लिए किस प्रकार लाभदायक हो सकता है। पर ध्यान रहे यह किसी भी प्रकार की दवा नहीं है यह तो सिर्फ आपके स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकता है। यदि आप किसी रोग से पीड़ित हो तो आपको उपचार के लिए डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
1. हृदय के लिए मक्खन के फायदे —
आप सोच रहे होंगे की मक्खन किस प्रकार हृदय के लिए फायदेमंद हो सकता है। तो आप गलत सोच रहे हैं बटर कई प्रकार के होते हैं उन्हीं में से एक है पीनट बटर जो हृदय को स्वस्थ रखने के लिए सबसे बेहतर होता है। क्योंकि पीनट बटर में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। मोनोअनसैचुरेटेड फैट शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में सहायता करता है। यदि आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है तो आपका हृदय रोगों से बचा रहता है। वहीं इसके विपरीत समान्य मक्खन में सैचुरेटेड फैट बहुत अधिक पाया जाता है इसलिए जिनको हृदय से जुड़ी परेशानी है उन्हें इसका प्रयोग कम से कम करना चाहिए।
2. पाचन तंत्र के लिए बटर के फायदे —
मक्खन में पाये जाने वाले एक खास फैटी एसिड से आप पेट एवं आंत से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं। यदि आप बटर को अपने आहार में शामिल करते हैं तो आपका पाचन तंत्र सही प्रकार से कार्य करता है और जिससे आपका पेट भी सही रहता है।
3. वजन कम करने में बटर के लाभ —
आपको यह सुनने में कुछ अजीब सा लग रहा होगा कि मक्खन खाने से भला वजन कैसे कम हो सकता है। तो यहां हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि आप बटर की सहायता से अपना वजन कम कर सकते हो। यदि आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो आप पीनट बटर का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें हाई प्रोटीन हेाने के साथ ही फैट की मात्रा नहीं के बराबर होती है। यह आपके शरीर की जरूरतों को तो पूरा करता है पर आपके मोटापे को बढ़़ने से भी रोकता है। मक्खन में कंजुगेटेड लिनोलिक एसिड पाया जाता है तो बढ़ते वजन को कम करने में मदद कर सकता है। अभी इसमें और अधिक शोध होने बांकी हैं।
4. आंखों के लिए मक्खन के फायदे —
यदि आप अपनी आंखों केा स्वस्थ्य रखना चाहते हैं तो इसके लिए मक्खन आपकी सहायता कर सकता है। इसमें पाये जाने वाले गुण आपको आंखों से जुडी बिमारियों के होने वाले खतरे से बचाने में मदद करता है। यदि आप एक निश्चित मात्रा में बटर का नियमित सेवन करते हैं तो आप आंखों की कमजोरी की समस्या एवं मोतियाबिंद के होने के खतरे को कम कर सकते हो।
5. प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए मक्खन के लाभ —
यदि आपकी रोग प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है तो आपको कई प्रकार की बिमारियां होने का खतरा बहुत अधिक होता है। इसलिए आपको अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करना चाहिए। इसके लिए आप मक्खन का प्रयोग कर सकते हैं। मक्खन में पाया जाने वाला विटामिन—ए आपकी रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद कर सकता है। बटर को खाने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत हो जाता है।
6. हड्डियों के लिए मक्खन के फायदे —
मक्खन में पाया जाने वाले कॉपर, मैग्निशयम, जिंग, सेलेनियम जैसे तत्व आपकी हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसके अलावा हड्डियों की होने वाली बिमारियों से बचाते हैं। यदि आप इसकी एक निश्चित मात्रा का सेवन करते हैं तो आप आस्टियोपोरोसिस नामक बिमारी से बच सकते हैं। इस बिमारी में हड्डियां कमजोर हो जाती है। यदि आपको इस प्रकार की बिमारियों से बचना है तो आपको मक्खन का सेवन एक निश्चित मात्रा में करना ही चाहिए।
7. कैंसर में बटर के लाभ —
कैंसर एक जानलेवा बिमारी है और मक्खन इसमें भी फायदा पहुंचा सकता है। पीनट बटर में पाये जाने वाले आइसोफ्लेवोन्स, रेसवेराट्रोल, फेनोलिक एसिड और फाइटोस्टेरोल तत्व एक प्रकार से एंटी कैंसर तत्व की तरह ही काम करते हैं। यह तत्व कैंसर के रोग को कम करने एवं इसके शुरूवाती लक्षणों को दूर करने के लिए फायेदमंद हो सकते हैं। ऐसा माना जा सकता है कि पीनट बटर को आप एंटी-कैंसर की तरह प्रयोग कर सकते हैं। मगर ध्यान रहे यह कोई उपचार नहीं है। अगर आपको कैंसर जैसी खतरनाक बिमारी के लक्षण है तो इसके प्रयोग के साथ ही आपको किसी अच्छे कैंसर के स्पेशलिट डॉक्टर से उपचार करना चाहिए।
8. यौन स्वास्थ्य के लिए मक्खन के फायदे —
यदि आप अपना यौन स्वास्थ्य अच्छा चाहते हैं तो आपको मक्खन का सेवन अवश्य ही करना चाहिए। क्योंकि बटर में कई प्रकार के विटामिन एवं पोषक तत्व पाये जाते हैं जो आसानी से पानी में घुल जाते है और आपके मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया के दौरान बहुत ही आसानी से अवशोषित हो सकते हैं। एक रिसर्च में पाया गया है कि जो लोग मक्खन का सेवन नियिमत एक निश्चित मात्रा में करते हैं उनका यौन स्वास्थ्य बेहतर होता है।
मक्खन के उपयोग – How to Use Butter
आप मक्खन को कई प्रकार से प्रयोग कर सकते हैं आगे के लेख में आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं —
मक्खन को कैसे खाएं —
- आप बटर को रोटी या पराठे पर लगाकर खा सकते हैं।
- मक्खन (बटर) को ब्राउन ब्रेड पर लगाकर खाया जा सकता है।
- आप तड़के के लिए घी या तेल के स्थान पर मक्खन का प्रयोग कर सकते हैं।
- आप सब्जी बनाने में भी कुछ मक्खनों का प्रयोग कर सकते हैं।
- सजाने के लिए भी आप बटर का प्रयोग कर सकते हैं।
मक्खन को कब खाएं —
- आप मक्खन का प्रयोग सुबह दोपहर या रात को किसी भी समय कर सकते हैं।
मक्खन की कितनी मात्रा का सेवन करें —
- आप प्रतिदिन करीब 10-15 ग्राम या एक छोटा चम्मच मक्खन का प्रयोग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यदि आप किसी प्रकार की बिमारी से परेशान हैं तो फिर आपको बटर के प्रयोग से पहले अपने डॉक्टर से अवश्य ही सलाह लेनी चाहिए। कि आपको बटर की कितनी मात्रा का सेवन करना चाहिए।
मक्खन से होन वाले नुकसान – Side Effects of Butter
बटर के बहुत से फायदों के बावजूद हाई सैचुरेटेड फैट वाले मक्खन के कुछ नुकसान भी हैं। जिनके बारे में आपको नीचे बताने जा रहे हैं —
- यदि आप सैचुरेटेड फैट वाले मक्खन की अधिक मात्रा का सेवन करते हैं तो इससे आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल के बढ़ने का जोखिम बढ़ जाता है।
- मक्खन के सेवन से आपका कोलेस्ट्रॉल का स्तर तो बढ़ता है ही मगर इससे आपको हृदय के रोगों से जुड़ी परेशानी होने का खतरा रहता है।
- मक्खन में वसा की प्रचूर मात्रा होती है इसकी कारण से मक्खन के अधिक प्रयोग से आपका वजन बढ़ जाताहै आप मोटे हो सकते हैं।
दोस्तों हमने आपको मक्खन से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी उपर आर्टिकल में दी है। इस जानकारी से आपको यह पता चल गया होगा कि आपको बटर का प्रयोग किस प्रकार और कितनी मात्रा में करना है जिससे यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दोस्तों यदि आपको यह लेख पसंद आया है तो आप इसको अपने दोस्तों के साथ अवश्य ही शेयर करें।