ग्वार फली (Cluster Beans) — शायद आप सोच रहे होंगे कि एक सामान्य सी दिखने वाली सब्जी आपके लिए कैसे फायदेमंद हो सकती है। तो आपकी सोच कुछ गलत है। ग्वार फली एक दिखने में सामान्य सी सब्जी जरूर है पर इसमें पाये जाने वाले बहुत से गुण हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। वैसे तो यह पूर साल भर मिलती है। कुछ लोगों को इसका स्वाद पसंद आता है और कुछ को नहीं।
परन्तु जहां पर अच्छे स्वास्थ्य की बात आती है तो वहां पर स्वाद नहीं देखा जाता है। ग्वार फली को अंग्रेजी में क्लस्टर बीन्स (Cluster Beans) के नाम से भी जाना जाता है। इसमें पोषक तत्वों की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है। यदि आप इसका नियमित सेवन करते हैं तो इससे आपका वजन नियंत्रित रहता है एवं दिल से सम्बन्धित रोगों का खतरा भी कम हो जाता है। इसमें पाये जाने वाला फाइबर पेट से जुड़े रोगों से लड़ने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह बहुत से रोगों में लाभकारी है। तो आइये शुरू करते है इस लेख को जिसमें आपको इससे होने वाले फायदों और नुकसानों के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी। Cluster Beans Benefits
ग्वार फली के सेवन से गंभीर बीमारियां रहती हैं दूर
Table of Contents
ग्वार फली क्या है? — What is Guar Beans?
सब्जियां सिर्फ स्वाद में बेहत ही नहीं होती यह हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होती है। उन बहुत से सब्जीयों में से एक है ग्वार फली (Guar Gum)। यह एक हरे रंग की फली है। इसका सम्बन्ध लेगुमिनोसे (Leguminosae) परिवार से है एवं इसका वैज्ञानिक नाम सिआमोप्सिस टेट्रागोनोलोबा (Cyamopsis tetragonoloba) है। ग्वार फली का उपयोग सिर्फ सब्जी की तरह ही नहीं होता बल्कि इसका प्रयोग इसके औषधीय गुणों के कारण शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए किया जाता है। इसमें पाये जाने वाले पोषक तत्व की सहायता से कोलेस्ट्राल, मधुमेह एवं दिल की बीमारी से बचने में मदद मिल सकती है। आगे के लेख में हम आपको इससे होने वाले फायदों के के बारे में बताने जा रहे हैं।
ग्वार फली के फायदे – Benefits of Guar Beans in Hindi
ग्वार फली में पाये जाने वाले बहुत से गुण जो हमारे लिए फायदेमंद है। उन्हीं फायदों को नीचे दिया गया है।
1. डायबिटीज के लिए ग्वार फली के फायदे —
शरीर में यदि ब्लड शुगर की मात्रा अधिक हो जाय तो इसका परिणाम मधुमेह (डायबिटीज) का रोग हो सकता है। शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए भी ग्वार फली का प्रयोग किया जा सकता है। एनसीबीआई में छपे एक शोध में सह बताया गया है कि यदि आप ग्वार फली का सेवन करते हैं तो इससे आपका ब्लड शुगर का लेबर कम होता है और जिससे आपको मधुमेह होने का खतरा कम हो जाता है।
2. कोलेस्ट्रॉल में ग्वार फली के फायदे —
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का एक अच्छा विकल्प है ग्वार फली। क्योंकि इसमें पाये जाने वाला उच्च फाइबर खून में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करताहै। इसके अतिरिक्त Cluster Beans में हाइपोलिपिडेमिक गुण भी पाये जाते हैं जो खून में वसा की मात्रा को भी कम करने का काम करते है जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम किया जा सकता है।
3. पाचन तंत्र के लिए ग्वार फली के लाभ —
ग्वार की फली का सेवन पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकती है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफार्मेशन के वेब पेज में प्रकाशित एक शोध के अनुसार ग्वार फली में पाया जाने वाला फाइबर न सिर्फ कब्ज और दस्त की समस्या को ठीक करने में मदद करता है बल्कि इर्रिटेबल बॉवल सिंड्रोम अर्थात बड़ी आंत से जुड़े रोगों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। यदि आपकेा अपने पाचन तंत्र को सही करना है तो आपको ग्वार फली का सेवन अवश्य ही करना चाहिए।
4. वजन को कम करने के लिए ग्वार फली खाने के फायदे —
यदि आप अपने अधिक वजन से परेशान है तो आपके लिए ग्वार फली फायदेमंद हो सकता है। मोटापे के कारण कई समस्यायें उत्पन्न हो सकती हैं जैसे — कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, और हृदय से जुड़ी अन्य समस्याएं। ग्वार फली सिर्फ आपका वजन ही कम करने में मदद नहीं करती बल्कि यह उपरोक्त रोगों से बचने में भी मदद करती है। ग्वार फली में पाया जाने वाला फाइबर वजन को कम करने में मदद करता है क्योंकि इसको खाने के बाद बहुत देर तक भूख नहीं लगती है। जिससे हम अतिरिक्त भोजन करने से बच जाते हैं और हमारा वजन नियंत्रित रहता है।
5. हृदय के लिए ग्वार फली के फायदे —
ग्वार फली हृदय को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें पाया जाने वाली फाइबर की प्रचूर मात्रा कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करती है जिससे हमारा हृदय स्वस्थ रहता है। ग्वार फली न सिर्फ बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है बल्कि हृदय से जुड़े रोगों के खतरों को भी कमर करने में मदद करता है जैसे मोटापा, डायबिटीज आदि।
6. एनीमिया में ग्वार फली के फायदे —
एनीमिया का होने का मुख्य कारण आयरन की कमी का होना है। अत: ग्वार फली में पाये जाने वाला उच्च आयरन आपको एनीमिया से बचाने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त ग्वार फली में फाइटोकेमिकल्स नामक कैमिकल पाया जाता है जो आयरन की कमी को पूरा करने में मदद करता है।
7. हड्डियों के लिए ग्वार फली के लाभ —
ग्वार फली हड्डियों की मजबूती के लिए भी फायदेमंद हो सकती है। क्योंकि इसमें पाये जाने वाले गुण ना सिर्फ हड्डियों को मजबूत करते हैं बल्कि उन्हें स्वस्थ्य भी बनाये रखने में मदद करते हैं।
ग्वार फली के पोषक तत्व – Cluster Beans Nutritional Value in Hindi
ग्वार फली में कई प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते हैं जो निम्न हैं —
- प्रोटीन
- वसा
- आयरन
- फाइबर
- कार्बोहाइड्रेट
- कैल्शियम
- सोडियम
- फैटी एसिड आदि।
ग्वार फली के नुकसान – Side Effects of Cluster Beans in Hindi
वैसे तो ग्वार फली के नुकसान कुछ भी नहीं है परनतु फिर भी इसकी अधिक मात्रा के सेवन से कई प्रकार से परेशानियां हो सकती हैं जो निम्न हैं —
- ग्वार फली के अधिक सेवन से गैस्ट्रिक अर्थात गैस की परेशानी हो सकती है।
- जिनका पेट ठीक नहीं रहता है उन्हें इससे बचना चाहिए । क्योकि उन्हें तेज दस्त की शिकयत हो सकती है।
- ग्वार फली में उच्च मात्रा में फाइबर होता है इस कारण से इसके अधिक सेवन से गैस, पेट में मरोड़, सूजन हो सकती है।
- इसके अधिक सेवन से जी-मिचलाना या फिर उल्टी की समस्या हो सकती है।
हमने इस लेख में आपको विस्तार से ग्वार फली के बारे में जानकारी दी है। इसक अतिरिक्त आपको इससे होने वाले फायदे और नुकसान भी बताये हैं। हमें आशा है कि आप इसके फायदे जानकर इसके उपयोग के बारे में सोच रहे होंगे। अगर आपको यह लेख और ग्वार फली के फायदे अच्छे लगे तो आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ अवश्य ही शेयर करें जिससे वह भी इस फली से फायदा ले सके और अपने शरीर को स्वस्थ्य कर सकते है।