फालसा फल के फायदे – Falsa Fruit Benefits in Hindi

फालसा फल (Falsa Fruit) — क्या आपने इस फल का नाम सुना है अगर नहीं तो हम इस लेख में आपको इस फल की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। यह फल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। कई प्रकार की परेशानियां एवं बिमारियां हमारे शरीर को जकड़ लेती हैं और हम इनका इलाज एलोपैथिक दवाओं से करते हैं क्या ऐसा नहीं हो सकता है कि हम फलों के सेवन से ही इन बिमारियेां से निजात पा लें।

हां ऐसा हो सकता है हमारी छोटी—छोटी बिमारियां तो फलों के सेवन से ही ठीक हो सकती हैं। उन्हीं फलों में से एक है फालसा फल (Falsa Fruit)। यह आकार में मटर के दाने जितना होता है और इसके फायदे होते हैं बहुत से। तो चलते हैं आगे इस लेख में और बताते हैं इस फल से होने वाले लाभों के बारे में —

Table of Contents

फालसा फल क्या है? – What is Falsa Fruit in Hindi

यह फल दिखने में मटर के दानों के समान ही छोटा होता है। यह दिखने में जरूर छोटा होता है किन्तु इसके कई सारे फायदे हैं। जो हमारी सेहत के लिए जरूरी हैं। इससे बनने वाले शरबत को गर्मियों के लिए विशेषकर उपयोग किया जाता है जो गर्मी और लू से बचाने में मदद करता है। इसका मुख्य कारण है कि यह शरबत शरीर की गर्मी को कम करता है। इसके अलावा इसका सेवन शरीर में इलेक्ट्रोलाइट को भी संतुलित करता है।

फालसा फल के पौष्टिक तत्व – Falsa Fruit Nutritional Value in Hindi

फालसा फल में मौजूद पौष्टिक तत्वों को नीचे दिया गया है —

  • विटामिन-ए
  • विटामिन-बी1     
  • विटामिन-बी2     
  • विटामिन-बी3     
  • विटामिन – सी    
  • कार्बोहाइड्रेट         
  • फाइबर  
  • कैल्शियम            
  • आयरन 
  • फास्फोरस           
  • सोडियम
  • पोटैशियम           

फालसा फल के फायदे – Benefits of Falsa Fruit in Hindi

वैसे तो फालसा फल के बहुत से फायदे हैं किन्तु नीचे इसके कुछ विशेष लाभों को बताया गया हैं।

गठिया में फालसा फल के फायदे

फालसा फल का उपायोग गठिया के रोग के लिए किया जा सकता है। क्योंकि फालसा फल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गठिया की वजह से जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। फालसा फल के अर्क में एंटी-अर्थराइटिस प्रभाव भी पाया जाता है इसके अतिरिक्त इसमें विटामिन सी के साथ ही फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक यौगिक होता है। गठिया के रोग में फायदे के लिए आप फालसा पेड़ की छाल का भी प्रयोग कर सकते हैं।

डायबिटीज में फालसा फल के लाभ

फालसा फल के रस में लो—ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जिसकी सहायता से डायबिटीज को नियंत्रित कर सकते हैं। क्योकिं लो—ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले भोज्य पदार्थों में मिलने वाला कार्बोहाइड्रेट शरीर में काफी धीरे-धीरे घूलता है। जिससे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा एका—एक नहीं बढ़ती है।

एनीमिया में फालसा फल के फायदे

यदि आप एनीमिया के रोग से ग्रसित हैं तो यह फल आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। एनीमिया शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण होता है। फालसा फल में पाया जाने वाला आयरन एनीमिया के उपचार में मदद कर सकता है। इसमें पाया जाने वाला आयरन लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है और एनीमिया के रोग से बचने में मदद करता है।

हृदय के रोगों के लिए फालसा फल

फालसा फल में पाया जाने वला फाइबर आपको हृदय संबंधी बिमारियों से बचने में मदद करता है। फालसा फल के जूस में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट हृदय से जुड़ी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। यह लो—ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला खाद्य पदार्थ है जो कोरोनरी दिल के रोग के साथ ही बढ़ते मोटापे से बचाने में भी मदद करता है। फालसा फल में में पाया जाने वाला पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित रखने का काम कर सकता है।

हड्डियां को मजबूत करने में फालसा फल के लाभ

कमजोर हड्डियां शरीर को कमजोर कर देती हैं। इससे बचने के लिए आपको कैल्शियम कुछ खाद्य पदार्थो का सेवन करना चाहिए। फालसा फल कैल्शियम से युक्त होता है इसी कारण से इसे हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए उत्तम समझा जाता है। यह हड्डियों को मजबूत करने के अलावा इनकी डेंसिटी को बढ़ाने में भी मदद करता है।

अस्थमा के लिए फालसा फल के फायदे

यदि आप सासं से जुड़ी समस्याओं जैसे अस्थमा से परेशान हैं तो आप फालसा फल के जूस का प्रयोग कर सकते हैं यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि फालसा फल में मौजूद फाइटोकेमिकल्स कंपाउंड श्वास संबंधी रोगों को कम करने में मदद करता है। फालसा फल के गर्म जूस में अदरक और काले नमक को मिलाकर इसका उपयोग किया जाय तो यह श्वास संबंधी रोगों और अस्थमा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

पेट दर्द में फालसा फल के लाभ

फालसा फल पेट दर्द में भी बहुत ही फायदेमंद होता है। क्येांकि इस फल में फाइबर की भरपूर मात्रा में पायी जाती है जो पेट दर्द में राहत पहुंचा सकता है। इसी कारण से फालसा फल या फिर इसके जूस के सेवन से पेट दर्द से आराम आ सकता है।

डायरिया में फालसा फल

फालसा फल को डायरिया में भी लाभकारी माना जाता है। फालसा फल के पेड़ की छाल का प्रयोग दस्त रोकने के लिए किया जाता है। इसका कारण है इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम जो डायरिया में राहत दिलाने में मदद करता है।

उपर आपने फालसा फल को खाने से होने वाले फायदों के ​बारे में तो जान ही लिया है क्या आप जानते हैं इससे आपको नुकसान भी हो सकता है। यह बहुत ही कम होता है मगर हो सकता है। हम इतना ही कहेंगे कि आपकेा फालसा फल को या फिर इसके जूस को एक निश्चित मात्रा में ही लेना चाहिए। बहुत अधिक मात्रा लेना कभी—कभी नुकसान भी पहुंचा सकती है।

दोस्तों आपको हमारा यह लेख कैसा लगा अगर अच्छा लगा तो अपने देास्तों और रिश्तेदारेां के साथ इसको अवश्य ही शेयर करें।

Leave a Comment

close
Copy link
Powered by Social Snap