Chiku Ke Fayde — प्रत्येक फल की अपनी—अपनी खासियत होती है। किसी का स्वाद बहुत अच्छा होता है तो किसी की सुगन्ध। इसी प्रकार चीकू अपनी अलग सी मिठास के कारण सभी को बहुत पसंद आता है। यह सिर्फ खाने में स्वादिष्ट ही नहीं होता बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से लाभदायक भी होता है। चीकू का फल ही नहीं बल्कि इसके पेड़ के अन्य भागों का प्रयोग भी रोगों को ठीक करने व उनके लक्षणों को कम करने के लिए लम्बे समय से किया जा रहा है।
हम इस लेख में आपकेा चीकू के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं जैसे — चीकू क्या है, चीकू के फायदे, चीकू के फायदे और नुकसान, चीकू के उपयोग, चीकू में पाये जाने वाले पौष्टिक तत्व, Sapota (Chiku) Benefits, Sapota Benefits and Side Effects, Chiku Benefits आदि।
Table of Contents
चीकू क्या है — What is Chiku
चीकू गोल एवं अंडेे के आकार का मीठा फल होता है। इसका व्यास लगभग 4-9 सिमी तक होता है। यह दिखने में बिल्कुल आलू जैसा ही होता है। इसमें लैटेक्स् की मात्रा बहुत अधिक होती है इसकी कारण यह बिना तोड़े पकता नहीं है। चीकू के अन्दर का गुदा हल्के पीले एवं भुरे रंगा का होता हे। चीकू का स्वाद मीठा और स्वादिष्ट होता है। इसमें दो से 10 तक बीज हो सकते हैं जिनका रंग काला होता है। इसमें पाये जाने वाले पौषक तत्व हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उपयोगी है। जिनके बारे में आगे के लेख में हम आपकेा बताने जा रहे हैं।
चीकू के पौष्टिक तत्व – Chiku Nutritional Value in Hindi
चीकू में पाये जाने वाले पोषक तत्वों को नीचे एक टेबल के माध्यम से बताया गया है। यह पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक माने जाते हैं। इन पोषक तत्वों की मात्रा को चीकू की 100 ग्राम मात्रा के अनुसार बताया गया है।
पोषक | तत्व मात्रा |
---|---|
कॉपर | 0.086 mg |
जिंक | 0.1 mg |
सोडियम | 12 mg |
पोटेशियम | 193 mg |
फास्फोरस | 12 mg |
मैग्नीशियम | 12 mg |
आयरन | 0.8 mg |
फोलेट, टोटल | 14 µg |
नियासिन | 0.2 mg |
विटामिन | ए—IU 60 IU |
विटामिन ए | 3 µg |
विटामिन सी | 14.7 mg |
कार्बोहाइड्रेट | 19.96 g |
फैट | 1.11 g |
फाइबर | 5.30 g |
प्रोटीन | 0.45 g |
जल | 77.9 g |
चीकू के फायदे – Benefits of Chiku in Hindi
चीकू में पाये जाने वाले विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं। यह सिर्फ हमारे स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि यह त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है। चीकू का फल ही नहीं बल्कि पेड़ की छाल और पत्ते भी लाभदायक होते हैं। आगे के लेख में हम आपको इसके फायदों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
1. अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और अपना वजन वजन नियंत्रण करना चाहते हैं तो आपकेे लिए चूकी फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि चीकू का फल गैस्ट्रिक एंजाइम एवं मेटाबॉलिज्म नियंत्रित होते हैं। इसके साथ ही चीकू में प्रचूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो आपको लम्बे समय तक भूखे रहने की क्षमता देता है और भूख लगने से बचाता है। इस कारण आप अधिक भोजन खाने से बच जाते हैं और आपका वजन नियंत्रित रहता है।
2. इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आप चीकू का प्रयोग कर सकते हैं। चीकू में पाया जाने वाला विटामिन-सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाता है। इसके साथ ही यह शरीर में होने वाले कमजोरी को दूर करता है और आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
3. पाचन और कब्ज की परेशानी से बचने के लिए आप चीकू का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला फाइबर आपकी पाचन शक्ति को मजबूत करता है साथ ही यह कब्ज में भी राहत दिलाता है। फाइबर शरीर से अपशिष्ट पदार्थो को निकलाने में मदद करता है इसके कारण वह शरीर से आसानी से निकला जाते हैं। जिससे कब्ज की समस्या का अन्त होता है। चीकू में पाया जाने वाला टैनिन एटी-इंफ्लामेटरी की तरह कार्य करता है जिससे पाचन तंत्र संबंधी परेशानियों जैसे पेट दर्द, गैस, खाद्य नली एवं छोटी आतं में होने वाला सूजन, आंत से जुड़े विकारों को ठीक करने में सहायता करता है।
4. चीकू डायरिया में भी फायदेमंद होता है। यदि आप चीकू के फल को पानी में उबाल लेते है और उस पानी को पीते हैं तो आपका डायरिया ठीक हो सकता है।
5. चीकू रक्तचाप के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें पाया जाने वाला मैग्नीशियम रक्त वाहिकाओं को गतिशील बनाए रखने में मदद करता है। रक्तचाप को नियंत्रित रखने के लिए सपोटा अर्थाता चीकू में पाया जाने वाला पोटेशियम मदद करता है। आपकेा ब्लड प्रेसर को नियंत्रित करने के लिए प्रतिदिन चीकू को उबालकर इसका पानी पीना चाहिए।
6. कैंसर के लिए भी चीकू के फायदे हैं। हाल ही में पता चला है कि चीकू में एंटी—कैंसर गुण पाये जाते हैं। चीकू के मेथनॉलिक रस में कैंसर के ट्यूमर को बढ़ने से रोकने का गुण पाया जाता है। यदि आप चीकू के रस का प्रयोग प्रतिदिन करते हैं तो आपका कैंसर बढ़ने से रोका जा सकता है। इसके साथ ही यदि आप चीकू के फल और इसके फूल के रस का प्रयोग करते हैं तो आप ब्रेस्ट कैंसर के प्रभाव को कम कर सकते हैं। इस बारे में अभी और अधिक शोध चल रहे हैं। कैंसर एक खतरनाक बिमारी है। इसके प्रयोग के अतिरिक्त आपने किसी अच्छे डॉक्टर से भी अपना उपचार करना चाहिए। अभी चीकू के कैंसर में फायदे प्रमाणित नहीं है।
7. हड्डियों को स्वस्थ्य एवं मजबूत बनाये रखने के लिए चीकू फायदेमंद होता है। चीकू में पाया जाने वाले कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ्य रखने के लिए जरूरी होते हैं। यदि आप चीकू का प्रयोग करते हैं तो इसमें पाये जाने वाले यह पोषक तत्व हड्डियों को स्वस्थ्य बनाने में मदद करते हैं। इसके अतिरिक्त चीकू में कॉपर भी पाया जाता है जो हड्डियों की कनेक्टिव टिश्यू और उसकी मांसपेशियों के लिए आवश्यक होता है। यह हड्डियों को कमजोर करने वाले रोग ऑस्टियोपोरोसिस से लड़ने में मदद करता है। चीकू में पाये जाने वाले मैंगनीज, जिंक और कैल्शियम बढ़ती उम्र में हड्डी के कमजोर होने की समस्या में भी मदद करते हैं।
8. पथरी अर्थात किडनी स्टोन के लिए भी चीकू फायदेमंद होता है। हमारे खाने की गलत आदतों के कारण किडनी में पथरी होने की समस्या होना आम है। यदि आपको इससे बचना है तो आपको चीकू को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। इसमें पाये जाने वाले तत्व किडनी स्टोन से बचाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप चीकू के बीजों को पीसकर पानी के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। चीकू के बीजों में पाये जाने वाले ड्यूरेटिक तत्व हमारे मूत्र में वृद्धि करता है जिससे किडनी में पाये जाने वाले स्टोन को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
9. यदि आपके अपनी त्वचा को सुन्दर और स्वस्थ्य बनाना है तो आपको चीकू का प्रयोग करना चाहिए। इसमें पाया जाने वाले विटामिन-ए, सी और ई त्वचा के स्वस्थ के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं। इसके अतिरिक्त चीकू में पाया जाने वाले मॉइस्चराइजिंग गुण त्वचा को सुन्दर बनाने एवं स्वस्थ्य बनाने में मदद करता है।
10 . यदि आप बढ़ती उम्र के लक्षणों अर्थात झुर्रियों से बचना चाहते हैं तो आपको चीकू का प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी-ऑक्सिडेंट गुण एवं पॉलीफेनोल और फ्लेवोनॉयड कंपाउंड त्वचा की झुर्रियों को कम करने के लिए फायदेमंद होते हैं।
11. चीकू के फायदे बालों को मजबूत करने एवं उनकी ग्रोथ को बढ़ाने के लिए भी हैं। इसमें पाये जाने वाले विटामिन ई, ए और सी इसमें मदद करते हैं। विटामिन-ए स्किन ग्लैंड के सीबम नामक तैलीय पदार्थ के बनने में मदद करता है। इसकी मदद से सीबम स्कैल्प मॉइस्चराइज होता है जो बालों को स्वस्थ्य करने के साथ ही उनकी ग्रोथ को भी बढ़ाता है। विटामिन-ई और विटामिन-सी बालों केा बझने से बचाने में मदद करते हैं।
चीकू का उपयोग – How to Use Chiku in Hindi
चीकू के बहुत से फायदों के बारे में जानने के बाद आपको इसको उपयोग करनने के तरीकों के बारे में जानने उत्सुकता होगी आगे हम इसके बारे में ही बताने जा रहे हैं।
- चीकू को फल की तरह खाया सकते हैं।
- चीकू को आप फ्रूट सलाद में भी प्रयोग कर सकते हैं।
- आप इसका शेक और आइसक्रीम बनाकर भी उपयोग कर सकते हैं।
- चीकू का आप हलवा बनाकर सेवन कर सकते हैं।
- आप इसके जैम और मुरब्बा का प्रयोग कर सकते हैं।
चीकू के नुकसान – Side Effects of Chiku in Hindi
वैसे तो चीकू खाने के कुछ विशेष दुष्प्रभाव नहीं होते किन्तु यदि आप इसको कच्चा ही खा लें या अधिक मात्रा में खा लें तो इसके कुछ नुकसान आपकेा हो सकते हैं। नीचे चीकू से होने वाले नुकसानों को दिया गया है।
- कच्चे चीकू खाने से आपके मुंह में अल्सर हो सकता है।
- इससे आपके गले में खुजली होने की दिक्कत हो सकती है।
- यदि आप कच्चा चीकू फल खाते हैं तो इससे आपका मुंह कड़वा हो सकता है। क्योंकि चीकू में लेटेक्स और टैनिन की मात्रा अधिक होती है।
- कच्चे चीकू को खाने से आपकेा अपच की समस्या हो सकती है।
- चीकू के बीज का सेवन करने से आपके पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।
- यदि आप चीकू के पत्तों को खाते हैं तो आपको डायरिया की समस्या के साथ ही आपकी त्वचा पर खुजली हो सकती है।
- यदि आपको मधुमेह की समस्या है तो आपको चिकू का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। क्योंकि अधिक मात्रा के सेवन से आपके रक्त में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है।
हमने इस लेख में आपको चीकू से सम्बन्धित सभी जानकारी दी है जो आपके लिए फायदेमंद होगी। इसके फायदों को देखकर आप जरूर चीकू को अपने भोजन में शामिल करेंगे और लाभ प्राप्त करें। यदि आपको यह लेख पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ इसको शेयर अवश्य करें।