Besan ke Fayde | बेसन के फायदे और नुकसान

Besan ke Fayde — बेसन का प्रयोग हर भारतीय रसोई में होता ही है। इससे कई प्रकार के खाद्य पदार्थ बनाये जाते हैं। बेसन से मिठाइयों के साथ ही चटपटी चाट एवं पकौड़े भी बनाये जाते हैं। अपने स्वाद से सभी के मन को यह लुभा देता है। मगर क्या आप जाते हैं खाने के साथ ही यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही लाभदायक होता है। हम इस लेख में आपको बेसन के बारे में पूरी जानकारी देंने जा रहे हैं कि यह किस प्रकार हमारे लिए फायदेमंद होता है।

हम इस लेख में बेसन के बारे में बहुत कुछ जानने वाले हैं जैसे — बेसन क्या है और कैसे तैयार किया जाता है, Gram Flour Benefits, Uses and Side Effects in Hindi, Besan Benefits, Gram Flour Benefits in Hindi, बेसन के फायदे, बेसन के उपयोग, बेसन के चहरे के लिए फायदे, बेसन के बालों के लिए फायदे, बेसन के नुकसान, बेसन के फायदे और नुकसान। तो आइये शुरू करते हैं इस लेख को —

Table of Contents

बेसन क्या है?- What is Gram Flour in Hindi

बेसन बहुत ही बारीक और मुलायम चने की दाल का आटा होता है। इसको बनाने के लिए कच्चे चने या फिर भुने हुए चने का प्रयोग किया जाता है। भारत में बेसन को कई नाम से जानते हैं से बनाया जाता है। भारतीय उपमहाद्वीप में इसे कई नामों से जाना जाता है। जिस प्रकार बेसन को कई नामों से जाना जाता है जैसे — पीसी चने की दाल, चने का आटा, काबुली चने का आटा, पिसा हुआ गारबैंजो बींस। उसी प्रकार इससे कई प्रकार की स्वादिष्ट खाद्य पदार्थो के साथ ही इसका प्रयोग औषधि के रूप में भी होता है।

बेसन के पौष्टिक तत्व- Gram Flour Nutritional Value in Hindi

बेसन में पाये जाने वाले पोषक तत्वों को नीचे एक टैबल के रूप में बताया गया है जिसमें पोषक तत्वों की मात्रा को बेसक की प्रति 100 ग्राम मात्रा के अनुसार बताया गया है।

पोषक तत्व मात्रा
एनर्जी 350 kcal
प्रोटीन 23.33 ग्राम
फाइबर 6.7 ग्राम
आयरन 4.8 मिलीग्राम
कार्बोहाइड्रेट 56.65 ग्राम
सोडियम 17 मिलीग्राम

बेसन के फायदे- Benefits of Gram Flour in Hindi

  1. यदि आप कोलेस्ट्रॉल के रोग से परेशान हैं तो आप बेसन के द्वारा कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर सकते हैं। क्योंकि एक शोध में पाया गया है कि यदि आप प्रतिदिन बेसन को आहार में शामिल करते हैं तो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। क्योंकि कोलेस्ट्रॉल को​ नियंत्रित करने के लिए फाइबर जरूरी है और बेसन में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके अतिरिक्त इसमें अनसैचुरेटेड फैट भी पाया जाता है जो बढ़े हुये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसकी कारण से यदि आपको अपना कोलेस्ट्रॉल कम करना है तो आपको अपने भोजन में बेसन को जरूर शामिल करना चाहिए।
  1. डायबिटीज के रोग में बेसन बहुत ही उपयोगी माना जाता है। बेसन को खाने से हमें जरूरत की सभी ऊर्जा मिल जाती है साथ ही यह मधुमेह को भी नियंत्रित करने में सहायता करता है। बेसन में बहुत ही कम मात्रा में शुगर एवं कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है इसकी कारण से बेसन को खाने से खून में मौजूद शर्करा नियंत्रित रहती है। ऐसा देखा गया है कि यदि आप बेसन का उपयोग करते हैं तो टाइप 2 मधुमेह को रोकने यह बहुत ही लाभकारी होगी।
  1. एनीमिया के रोग से लड़ने के लिए आपको बेसन की सहायता लेनी चाहिए। यदि आपके शरीर में आयरन या लौह तत्व की कमी हो जाये तो आपके शरीर में खून की कमी हो जाती है और इस कारण आपको एनीमिया का रोग हो सकता है। इसके कारण आपको कमजोरी, हृदय के रोग, सांस लेने में दिक्कत होना के अ​लावा भी आपको और परेशानी हो सकती हैं। बेसन में प्रोटनी के साथ ही फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है इसके अतिरिक्त इसमें आयरन और फोलेट की मात्रा भी होती है। मेगालोब्लास्टिक एनीमिया को होने का मुख्य कारण है शरीर में विटामिन बी—12 एवं फोलिक एसिड की की होना। यदि आप बेसन का सेवन करते हैं तो शरीर में लाल रक्त कणिकाओं की संख्या में वृद्धि होगी और आप एनीमिया के रोग से बच सकते हैं।
  1. बेसन के प्रतिदिन सेवन से आपकी इम्यूनिटी और अधिक हो जायेगी जिससे आप रोगों से बचे रह सकते हैं। इसके अतिरिक्त भी आपको कई प्रकार के रोग हो सकते हैं इसके लिए आप अपने भोजन में बेसन को शामिल कर सकते हैं क्योंकि इसमें आपको विटामिन बी1, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फास्फोरस के साथ ही अमीनो एसिड भी अमीनो एसिड पाया जाता है।
  1. यदि आप मोटापे या अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आपको अपने भोजन में बेसन को जरूर प्रयोग करना चाहिए। बेसन में पाया जाने वाला फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन, पोटैशियम एवं कॉपर को बढ़ते वजन को नियंत्रित रखने के लिए बनाया गया है। फाइबर के कारण आपकेा अधिक देर तक भूख नहीं लगती है। जिस कारण आपका वजन नियंत्रित रहता है।
  1. कैंसर के उपचार में बेसन बहुत का उपयोग उपयोगी है। बेसन में कई प्रकार की औषधी पाई जाती है जिसका ज्ञान होना आवश्यक होता हे। इसमें कैंसर प्रतिरोधि गुण पाया जाता है। यह ध्यान रहे की यह कोई उपचार नहीं है यह तो सिफ्र आपको कैंसर से लड़ने की शक्ति दे सकता है। उपचार के लिए आपकेा डॉक्टर से सलाह देनी चाहिए।
  1. यदि आप हृदय रोग से परेशान है तो आपकेा अपने भोजन में बेसन को जरूर शा​मिल करना चाहिए। शरीर का अधिक मोटा हो जाना भी दिल की बिमारी को उजागर कर सकता है। बेसन में पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट शरीर का मोटापा बढने से रूक जाता है।
  1. बेसन हमारी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद है। बेसन का प्रयोग आप जितना खाने में करते है। उतना ही फायदा यह त्वचा में लगाने से भी देते हैं। यदि आपको अपनी त्वचा को खुबसूरत बनाये रखना है तो आपको बेसन का प्रयोग फैसमास्क की तरह अवश्य करना चाहिए। यदि आपकी त्वचा में हल्लके काले धब्बे बन रहे हैं तो आप बेसन को फेशमास्क की तरह प्रयोग कर सके हैं।
  1. यदि आपके चेहरे में मुंहासें हो गए तो हम सबसे पहले आपक बाथ बन्द कर देंगे और फिर डॉक्टर से परामार्श करेंगे। मुंहसों के छुटकारा पाने के लिए आप बेसन का फेस मास्क बनाकर लगा सकते हैं। इससे आपके चेहरे के मुंहासों में फायदा ही होगा।
  1. यदि आपकी त्वचा तेलीय है या फिर आपके चेहरे में मृत त्वचाओं की कोशिकाओं की संख्या बढ़ गई तो आप बेसन का प्रयोग कर इससे छुटकारा पा सकते हैं। इसके एिल आप बेसन, चावल के आटा और मम्मे के आटे को मिलाकर एक पेस्ट बना सकते हैं। इस तैयार पेस्ट को आप अपने चेहरे में 10 मिनट तक लगा रहने दें उसके बाद उसे गुनगुने पानी से धो लें इससे आपकी त्वचा में बेहतरीन निखार आ जाता है।
  1. यदि आपके बाल रूखे एवं बेजान हो गये हैं या फिर आपके बालों को सुन्दर बनाने के लिए कोई उपचार नहीं दिख रहा है तो आप इस समस्या से दूर रहने के लिए बालों में बेसन को लगा सकते हैं। बेसन के कारण आपके बाल मजबूत होते हैंं इसके लिए आपको बेसन केसाथ बादाम पाउडर, एक चम्म्च जैतून के तेल, विटामिन ई के कैप्सूल 1 या दो। इन सबको आपस में मिलाकर इसको अपने सर पर लगायें कुछ समय रहने दो जब वह सूख जाय तो इसे धो लें। इस विधि को आप सप्ताह में दो बार अपना सकते हैं। ​इससे आपके बाल मजबूत और मुलायम होते हैं।

बेसन के नुकसान- Side Effects of Gram Flour in Hindi

बेसन के बहुत से फायदों के साथ ही अगर इसकी अधिक मात्रा का प्रयोग करें तो इससे कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसी लिए आगे इस आर्टिकल में हम आपको बेसन से होने वाले कुछ नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं। मगर यह नुकसान बहुत ही कम हैं फिर भी आपको इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए जिससे आप इससे होने वाले नुकसानों से बच सकें।

  • बेसन में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है । यदि आप अधिक मात्रा में बेसन का प्रयोग करते हैं तो इसमें पाया जाने वाले उच्च फाइबर आपके पेट को नुकसान पहुंचा सकता है और आपको दस्त, पेट दर्द एवं गैस की परेशानी हो सकती है।
  • यदि आपको बेसन से एलर्जी है तो आपको बेसन का प्रयोग डॉक्टर से पूछ कर रही करना चाहिए।
  • आप किसी प्रकार के किडनी के रोग से ​ग्रसित हैं तो आपको इसके सेवन से बचना चाहिए इसके प्रयोग से आपको नुकसान हो सकता है।

Leave a Comment

close
Copy link
Powered by Social Snap