Apple Khane Ke Fayde | सेब खाने के फायदे और नुकसान

Apple Khane Ke Fayde — यह कहावत सभी ने सुनी होगी ”एन एप्पल ए डे कीप्स द डॉक्टर अवे” अर्थात रोज आप एक सेब का सेवन करें और बिमारियों से दूर रहें। जब भी हम स्वास्थ्य के लिए सबसे सही फल की बात करते हैं तो उन सब में सेब का नाम आता ही है। इसमें पाये जाने वाले ढेरों पौष्टिक तत्व हमारे

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इस लेख में हम आपको सेब से जुड़ी सभी जानकारियां देने जा रहे हैं। इसमें सेब के फायदों के साथ ही इससे होने वाले नुकसानों के बारे में भी बात करेंगे। तो आइये शुरू करते हैं इस लेख को — Apple Benefits and Side Effects in Hindi, सेब के फायदे, सेब खाने के फायदे और नुकसान, Health Benefits of Apple in Hindi

Table of Contents

सेब खाने के फायदे – Benefits of Apple in Hindi

सेब में पाये जाने वाले गुण एवं पोषक तत्व किसी भी सामान्य से लेकर गंभीर बिमारी तक में फायदा पहुंचा सकते हैं। सेब में पाये जाने वाले एंटीआक्सीडेंट गुण ऑक्सिडेटिव तनाव (oxidative stress) को दूकर कर शरीर को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त सेब हृदय रोग, मधुमेह, कैंसर, एवं  अस्थमा जैसी बिमारियों से बनाने में भी सहायता करता है। सेब का प्रयोग स्वस्थ्य शरीर पाने के लिए ही नहीं किया जाता है बल्कि इसके प्रयोग से आप अपनी त्वचा एवं बालों को स्वस्थ्य रखने के लिए साथ ही इन्हें खुबशुरत भी बना सकते हैं। आइये आगे जानते हैं सेब हमारे लिए किस प्रकार फायदेमंद होता है।

1. कैंसर में सेब के फायदे

शोध में पाया गया है कि सेब में पाये जाने वाले पोषक तत्व कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं। यदि आप प्रतिदिन सेब का सेवन करते हैं तो आप एक ही कई प्रकार के कैंसरों से बच सकते हैं जैसे — लंग्स कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, ओवरी कैंसर, कोलन कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर। सेब में पाये जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करते हैं जिससे कैंसर की कोशिकायें नहीं बढ़ पाती हैं। इससे पता चलता है कि यदि आप कैंसर जैसी बिमारी को अपने से दूर रखना चाहते हैं तो आपको सेब का सेवन अवश्य ही करना चाहिए।

2. वजन कम करने में सेब के फायदे —

आजकल लगभग सभी लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं ऐसे में आपके लिए सेब का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। सेब में पाये जाने वाले पॉलीफेनोल्स, फाइबर, कैरोटीनॉयड (यह एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट होता है) गुण एंटी-ओबेसिटी की तरह कार्य करता है जो शरीर में मोटापे को बढ़ाने वाले टिश्यू को कम करने में मदद करता है। इससे आपका वजन कम हो सकता है। यदि आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आपको प्रतिदिन सेब का सेवन करना चाहिए।

3. कोलेस्ट्रोल

यदि आप कालेस्ट्रोल की बिमारी से परेशान हैं तो आपको सेब का सेवन करना चाहिए यह कोलेस्ट्रोल को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। सेब में पाये जाने वाले गुण बेड कोलेस्ट्रोल (LDL) को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रोल (HDL) को बढ़ाने में मदद करता है। इतना ही नहीं सेब के सेवन से आपका बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रोल कम हो जाता है। कोलेस्ट्रोल का स्तर कम हो ने से आप हृदय के रोगों से भी बच सकते हैं।

4. मधुमेह में सेब के लाभ —

सेब के सेवन से आप डायबिटीज के खतरे से बच सकते हैं यह एक वैज्ञानिक शोध से साबित हो चुका है। इसके अनुसार यदि आप एक साबुत फल अर्थात फल के प्रत्येक भाग बीज को छोड़कर खाते हैं तो इसमें पाये जाने वाला उच्च फाइबर बेड कोलेस्ट्रोल को कम कर देता है और गुड कोलेस्ट्रोल को बढ़ाता है जिससे आपका मधुमेह कम हो जाता है।

5. अस्थमा में सेब के फायदे —

अस्थमा के मरीजों को सेब के प्रतिदिन प्रयोग से लाभ होता है। सेब में फ्लावोनोइड नामक तत्व प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। जो अस्थमा के रोग आराम दिलाने का कार्य करता है। फ्लावोनोइड में पाये जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एलर्जिक गुण आपकी रोग प्रतिरोधका को बढ़ाने का कार्य करते है। इसके साथ ही सेब में पाये जाने वाला एंटी अस्थमैटिक गुण अस्थमा के खतरे को बहुत कम कर देता है और सांस लेने में सहायता करता है।

6. पाचन शक्ति को बढ़ाने में सेब के लाभ —

यदि आपकी पाचन शक्ति कमजोर है तो आपको सब का सेवन करना चाहिए क्योंकि सेब में पाये जाने वाले  डाइटरी फाइबर पेट में पाये जाने वाले पाचक रस को प्रेरित करने में मदद करता है जिससे आपकी पाचन शक्ति बढ़ जाती है।

7. हड्डियों के लिए सेब के लाभ —

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम और फास्फोरस महत्वपूर्ण होते हैं। ये दोनो तत्व हड्डियों को बनाने के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं। यदि आपके शरीर को सही मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस प्राप्त हो रहा है तो आप ऑस्टियोपोरोसिस रोग (अर्थात जिसमें हड्डिया कमजोर होकर टूटने लगती है) से बच सकते हैं। यदि आप ऐसे स्थिति से बचना चाहते हैं तो आपको अपने भोजन में सेब को शामिल करना ही चाहिए क्योंकि सेब में कैल्शियम और फास्फोरस की भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

8. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सेब के लाभ —

रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होना आपको कई बिमारियों से ग्रसित कर सकता है। ऐसे में आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सेब फायदेमंंद हो सकता है। सेब में पाये जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके शरीर को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान से बचाने मेें मदद करते हैं। इसके अतिरिक्त सेब में एंटी-प्रोलाइफरेटिव गुण भी पाया जाता है जो शरीर में होने वाली कोशिकाओं क्षति को रोकने में मदद करता है। इस प्रकार यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

9. लिवर के लिए सेब के फायदे —

यदि आपको लिवर की परेशानियां है तो आपको अपने भोजन में सेब को शामिल करना चाहिए। क्योंकि सेब में पाये जाने वाले तत्व शरीर में पैदा होने वाले विषाक्त तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं जिससे लिवर स्वस्थ बना रहता है। सेब में पाये जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर में डिटॉक्सिफाई एंजाइम का स्तर बढ़ाते हैं जिससे आपका ​लिवर साफ रहता है। अत: आपको लिवर को स्वस्थ्य रखने के लिए प्रात: काल खाली पेट सेब खाने की सलाह दी जाती है।

10. त्वचा के रंग साफ करने में सेब के फायदे —

प्रदूषण और धूप के कारण आपकी त्वचा अपना मूल रूप खो देती है अर्थात त्वचा का रंग काल हो जाता है। और आप बदसूरत दिखने लगते हैं। यदि आप इससे बचना चाहते हैं तो आपके लिए सेब फायदेमंद हो सकता है। सेब में प्रचूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह कार्य करता है और सूरज की हानिकारण किरणों से त्वचा को होने वाले नुकसान को कम कर देता और आपकी त्वचा का रंग भी साफ करने में मदद करता है।

11. मुंहासों को चेहरे से हटाने में सेब के लाभ —

यदि आपके चेहरे में मुंहासों के साथ ही दाग हो गये है तो आपके लिए सेब फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि  सेब में पाया जाने वाले विटामिन-सी मुंहासों और चेहरे के दागों से आपको मुक्ति दिला सकता है। सेब में   एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है जो त्वचा पर होने वाले मुंहासों और इसकी सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त विटामिन सी शरीर के घावों को जल्द भरने में भी मदद करता है।

12. बालों के लिए सेब के फायदे —

यदि आप झड़ते बालों से परेशान हैं तो आपको सेब का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाये जाने वाले पोषक तत्व जिंग, आयरन एवं विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई आदि बालों को बढ़ने में मदद करने के साथ ही बालों को मजबूत भी करते हैं। जिस प्रकार शरीर को बढ़ने के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है उसी प्रकार बालों को भी बढ़ने के लिए इनकी जरूरत होती है और यह जरूरत सेब आसानी  से पूरी कर देता है। अत: यदि आपको अपने बालों को बढ़ाना है तो आपको सेब का प्रयोग अवश्य ही करना चाहिए।

सेब को कैसे खायें – How to Use Apple

आगे हम जानेंगे आपको सेब कैसे खाना चाहिए —

  • सेब को आप साफ कर सीधे या फिर उसे छोटे टुकड़ों में काटकर भी खा सकते हैं। अगर आपको सेब के स्वाद को बढ़ाना है तो आप उसमें काला नमक लगाकर खा सकते हैं।
  • आप सेब को फ्रूट सलाद के रूप में भी अन्य फलों के साथ खा सकते हैं।
  • सेब को खाने के अलावा आप सेब के जूस का प्रयोग कर सकते हैं।
  • सेब की स्मूदी बनाकर भी आप इसको खा सकते हैं।
  • आप चाहे तो सेब का प्रयोग एप्पल केक, पाई या फिर फ्रूट कस्टर्ड के रूप में कर सकते हैं।
  • आप प्रतिदिन एक बड़े या मध्यम आकार का सेब खा सकते हैं क्योंकि सेब की 100 ग्राम मात्रा में 52 कैलोरी पाई जाती हैं
  • सेब को आप जब चाहे खा सकते हैं चाहे वह नाश्ते के रूप में हो या शाम को।

सेब के पौष्टिक घटक – Apple Nutritional Value

सेब में बहुत से पौष्टिक तत्व पाये जाते हैं जिनको हम उनकी मात्रा के साथ आपको बताने जा रहे हैं —

पोषक तत्व मात्रा प्रति 100 ग्राम
ऊर्जा 52 kcal
पानी 85.55 ग्राम
फाइबर2.4 ग्राम
प्रोटीन0.26 ग्राम
प्रोटीन0.26 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट 13.8 ग्राम
शुगर 10.39 ग्राम
आयरन 0.12 मिलीग्राम
फास्फोरस11 मिलीग्राम
कैल्शियम6.0 मिलीग्राम
मैग्नीशियम 5.0 मिलीग्राम
पोटैशियम 107 मिलीग्राम
जिंक0.04 मिलीग्राम
विटामिन सी 4.6 मिलीग्राम
विटामिन ई 0.18 मिलीग्राम
विटामिन-के2.2 मिक्रोग्राम
विटामिन-बी6 0.041 मिलीग्राम
विटामिन-ए (RAE)3.0 माइक्रोग्राम
विटामिन-ए (आईयू)54 आईयू
फोलेट 3.0माइक्रोग्राम
फैटी एसिडसैचुरेटेड 0.028 ग्राम
फैटी एसिड — मोनोअनसैचुरेटेड0.007 ग्राम

सेब से होने वाले नुकसान – Side Effects of Apple

आपने उपर सेब से होने वाले फायदों के बारे में तो जान ही लिया है क्या आपने सोचा भी है कि सेब से आपको नुकसान हो सकता है। यहां हम आपकेा इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

आमतौर पर सेब को सुरक्षित माना जाता है। परन्तु इसके अधिक मात्रा आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यदि आको इसके पराग से एलर्जी है तो आपकेा इससे नुकसान हो सकता है। इस एलर्जी को पोलेन एलर्जी के नाम से जाना जाता है। कई लोगों को सेब से एलर्जी होती है जिसके निम्न लक्षण होते हैं —

  • जीभ एवं गले में सूजन आना
  • होठों में सूजन आना
  • आंखों और नाक से पानी आना और (हे फीवर)
  • आंख और नाक में खुजली होना
  • ओरल एलर्जी के लक्षण होना
  • चेहरे पर सूजन आ जाना
  • सांस लेने में परेशानी
  • मुंह, गले व शरीर के अन्य भागों में खुजली होना
  • चक्कर आना
  • पेट में ऐंठन
  • दस्त
  • मतली या उल्टी होना
  • रक्तचाप का कम होना

यहां हमने आपको सेब से होने वाले बहुत से फायदों के बारे में बताया है किन्तु सेब से होने वाले नुकसानों के बारे में भी आपने पढ़ होगा। यह नुकसान बहुत ही कम हैं इसके फायदों के सामने। यदि आप थोड़ी सी सावधानी रखें तो इनसे बचा जा सकता है और आप सेब के बहुत से फायदों को अपना सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप रोज एक सेब खाये तो आपसे बिमारी कोसों दूर रहेंगी। दोस्तों आपको यह लेख कैसा लगा यदि अच्छा लगा तो आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें।

Leave a Comment

close
Copy link
Powered by Social Snap