अजवाइन का पानी पीने के नुकसान | Ajwain Benefits and Side Effects

अजवाइन का पानी पीने के नुकसान (Ajwain ka Pani Peene Ke Nuksan) — अजवाइन का पानी पीने के फायदे तो आपने सुने ही होंगे क्या आपने अजवाइन का पानी पीने के नुकसान को भी पढ़ा है। यदि नहीं तो हम इस लेख में आपको इसके बारे में बतायेंगे। अजवाइन का पानी आमतौर पर हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है क्योंकि अजवाइन में कई प्रकार के विटामिन, खनिज तत्व, प्रोटीन पाये जाते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। हम इस लेख में अजवान के पानी को पीने के फायदों के साथ ही इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी जानेंगे। Ajwain ka Pani Peene Ke Nuksan, Ajwain ka Pani Peene Ke Fayde

अजवाइन के पानी के फायदे और नुकसान

अजवाइन हमारे स्वास्थ्य के साथ ही हमारी किडनी के लिए भी बहुत लाभकारी है। परन्तु इसके बहुत से फायदों के साथ ही इसके कुछ नुकसान भी हैं। इसी कारण हम यहां आपको इसके नुकसान से पहले इससे होने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। Celery Benefits, Ajwain Water Benefits and Side Effects in Hindi

अजवाइन का पानी पीने के फायदे — Ajwain Water Benefits in Hindi

  • यदि आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो आप अजवाइन के पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका वजन कम हो सकता है। अजवाइन में एंटी ओबेसिटी गुण पाया जाता है जो शरीर में जमा हुई अतिरिक्त चर्बी को घटाने में मदद करता है जिससे हमारा वजन कम हो जाता हे। यदि आप खाली पेट प्रतिदिन अजवाइन का पानी पीते हैं तो आपका वजन नियंत्रित रहता है।
  • यदि आपका पाचन तंत्र कमजोर है और इसकी क्रिया को बेहतर करना चाहते हैं तो आपको अजवान के पानी का सेवन करना चाहिए। इसमें पाचन तंत्र को उत्तेजित करने वाले गुण होते हैं। अजवान हमारे डाइजेस्टिव एंजाइम और गैस्ट्रिक एसिड की क्रियाओं को तेज करता है। जिससे हमारी पाचन शक्ति मजबूत हो जाती है। इसके साथ ही यदि आप प्रतिदिन अजवाइन के पानी का सेवन करते हैं तो पेट में होने वाले सक्रमण भी ठीक हो जाते हैं।
  • अजवाइन का पानी कब्ज के रोग में भी लाभदायक होता है। यदि  आपको कब्ज की समस्या रहती है तो आपके लिए अजवाइन का पानी पीना फायदेमंद होगा। अजवाइन में पाये जाने वाले गुण हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करते हैं जिससे भोजन सही प्रकार से पचता है और कब्ज एवं अपच जैसी समस्या से मुक्ति मिलती है। अजवाइन में पाया जाने वाला लैक्सेटिव गुण कब्ज में राहत दिलाने का काम करता है। यह मल को मुलायम बना देता है जिससे वह आसानी से मल द्वारा से निकलता है और पेट ​सही प्रकार से साफ होता है।  जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती है।
  • अजवाइन का पानी अस्थमा में भी फायदा पहुंचाता है। एक शोध में यह पाया गया है कि अजवाइन के पानी में अस्थमा के रोग से बचाव के गुण पाये जाते हैं।
  • यदि आपको दांत में दर्द है तो इसमें भी अजवाइन का पानी फायदेमंद हो सकता है। इसमें पाये जाने वाले एंटी बैक्टीरियल गुण दांतों में पैदा होने वाले बैक्टीरियाओं को साफ करने में मदद करता हे। जिससे आपके दांतों में होने वाला दर्द ठीक होता है। यदि आप दिन में दो बार इस पानी से अपने मुंह की सफाई करते हैं तो ​इससे आपके दांतों के साथ ही आपका मुंह भी स्वस्थ्य रहता है।
  • अजवाइन का पानी हमारी त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी है। इसमें पाये जाने वाला एंटीसेप्टिक गुण त्वचा में होने वाले घावों और अन्य संक्रमणों को जल्द से ठीक करने में मदद करते हैं। अजवाइन में इसके अतिरिक्त एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण भी होते हैं जो त्वचा में होने वाले इन संक्रमणों से बचाते हैं।
  • अजवान के पानी का नियमित सेवन करने से आप बदलते मौसम में होने वाले मौसमी रोगों के बच सकते हैं जैसे — सर्दी—जुकाम, बुखार, फ्लू और वायरल संक्रमण आदि।

(अधिक फायदों के पढ़े … अजवाइन के घरेलू नुस्खे)

अजवाइन का पानी पीने के नुकसान — Side Effects of Ajwain Water in Hindi

बहुत से फायदों के साथ ही अजवाइन का पानी पीने के कुछ नुकसान भी है जिनको हम नीचे बताने जा रहे हैं।

  • यदि आपको अजवाइन से एलर्जी है तो आपको इसके पानी के सेवन से बचना चाहिए।
  • अजवाइन के पानी में मूत्र वर्धक गुण पाया जाता है अत: इसके अधिक सेवन से आपको बार—बार पेशाब जाने की समस्या हो सकती है। अत: एक निश्चित मात्रा में ही इसका प्रयोग करें।
  • गर्भवती महिलाओं को इसके प्रयोग से बचना चाहिए क्योंकि एक शोध से पता चला है कि इसके अधिक सेवन से गर्भपात होने की समस्या हो सकती है क्योंकि इसकी तासीर बहत गर्म मानी जाती है।
  • यदि आपको किसी भी प्रकार की लिवर से संबंधित कोई बीमारी है तो आपको अजवाइन के पानी के प्रयोग से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

(और अधिक पढ़े…अजवाइन—मेथी—काला जीरा के फायदे)

दोस्तों इस लेख में हमने आपको अजवाइन के पानी से होने वाले फायदों और नुकसानों के बारे में जानकारी दी है। हमें आशा है कि इस जानकारी से आपको लाभ होगा। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा तो आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें।

Leave a Comment

close
Copy link
Powered by Social Snap